in

LikeLike OMGOMG WOWWOW BestBest InformativeInformative Nice OneNice One

क्या जीना इसी का नाम है?

चलो चलें, कियारा
वरना देर हो जाएगी
खुद को नफरत से आईने में देखा उसने
और सोचा
ये दुनिया कब समझ पाएंगी?

कियारा, इसे नीचे रखो
तुम्हें लग जाएगा और दर्द देगा
क्या अच्छा लगेगा
जब ज़माना पागल कहेगा?

रोना बन्द करो, कियारा
आंसू तुम्हें कमजोर बनाते हैं
ये काजल पोंछ लो
यह तुम्हारी उदासी दर्शाते हैं

समय से दवाईयां लो,‌ कियारा
तुम्हें कोशिश करनी होगी
भूल जाओ जो चक्कर तुम्हें आते हैं
तभी तुम लम्बा जीओगी

ऊपर देखो और ताव में चलो,‌ कियारा
कोई न जानने पाए तुम्हारे विचार
तुम्हें खुश दिखना होगा सबके सामने
चाहे तुम्हारा दिल हर पल रोता हो दुःख में

थोड़ा मुस्कुराओ, कियारा
दिखाओ अपनी सुन्दर मुस्कान
भूल जाओ काली रातों को
बचा सको तो बचा लो अपना मान!

What do you think?

78 Points

Written by Nidhi Dahiya

Subscribe
Notify of
guest
25 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Atul

Good

Lutfia Khan

beautiful work

Sheetal Malik

Nice

Riya Rajkotiya

Nice

Monu malik

Nice well poetry Keep it up .

Brinda S

Very informative!

Ankit

Gud work chutki,

Amna Alim

you write so well!

Creig Luke

Amazing article. Even though I’m not very proficient in hindi, I did understand most of the points and could relate to them.

Kuldeep

Wow..amazing

Mohit Dahiya

Keep up the good work

Kritika Bhair

Beautiful ️

Jigyasa vashistha

Thanks alot for this article. Sending you positive vibes✨❤

Yashaswini Bhat

the way you wrote this particular poem is amazing.